रायपुर

दशहरे पर 7,दीपावली की 8 दिन छुट्टी
13-Sep-2024 5:03 PM
दशहरे पर 7,दीपावली की 8 दिन छुट्टी

रायपुर, 13 सितंबर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों और बीएड-डीएड कॉलेजों में 2024-25 शिक्षा सत्र के लिए कुल 64 दिन की छुट्टियों की घोषणा की गई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षा सचिव  को इस संबंध में अवकाश का आधिकारिक पत्र भेज दिया है। इस साल दशहरा की छुट्टियां 7 से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक चलेंगी। इसके बाद 6 और 13 अक्टूबर को रविवार पडऩे के कारण कुल 8 दिन स्कूल बंद रहेंगे।

इसके बाद, अक्टूबर के अंत में दिवाली की लंबी छुट्टियां 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक रहेंगी। इस दौरान भी रविवार पहले और बाद में पडऩे से फिर से कुल 8 दिन का अवकाश होगा।
इसके अलावा, सर्दियों की छुट्टियां 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक घोषित की गई हैं, जबकि ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए 46 दिन निर्धारित किए गए हैं।

ये गर्मियों की छुट्टियां 1 मई से 15 जून 25 तक रहेंगी। मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इन छुट्टियों में जरूरत पडऩे पर बदलाव भी किया जा सकता है।
 


अन्य पोस्ट