रायपुर

कोटा में दुकानदार के साथ दबंगई, महिला पर जानलेवा हमला
12-Sep-2024 4:21 PM
कोटा में दुकानदार के साथ दबंगई,  महिला पर जानलेवा हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 सितंबर। 
सरस्वती नगर इलाके में कल रात कपड़ा व्यवसायी के साथ झगड़ा हो गया। मनोज जगत ने किसी बात को लेकर सालिक राम सिन्हा,बली राम सिन्हा की दुकान में जाकर गाली गलौज कर विवाद कर रहा था। जिसे मना करने पर भावेश सिन्हा और मनोज के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस ने इस मामले काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है। 

पुलिस के मुताबिक कोटा निवासी जयंत सिन्हा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि परशुराम चौक के पास उसका कपड़े की दुकान है। जहां बुधवार शाम कोबजे मनोज दुकान में आकर  सालिक राम सिन्हा एवं  बली राम सिन्हा के गाली गलौज कर दुकान में रखा सामान सडक़ पर फेंकने लगा। जिसे भावेश के मना करने पर हाथापाई कर हाथ मुक्के से हमला कर दिया।  रात करीब 10.10 बजे जंयत अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। इस दौरान मनोज जगत रास्ते में लकड़ी का बल्ली लेकर रास्ते में खड़ा था। और भावेश, जयंत को आता देख  गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर डंडा हाथ मुक्का से मारपीट की। उधर मनोज की पत्नी साहिन जगत ने भावेश के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया है।  पुलिस ने मामले में काउंटर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों पक्षों को थाना बुलाकर पूछमाछ की। आरोपी के खिलाफ 115-2, 296, 351-2, 3 (5) का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।

उधर आमानाका इलाके में पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। अशोक साहू ने अपनी पत्नी को जान से मारने की नियत से ईंट से सिर पर दे मारा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 109 का अपराध दर्ज किया है। 
पुलिस के मुताबिक प्रकाश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रावाभाठा फुलवारी चौक में रहता है। और नव निर्मित हाउसिंग बोर्ड टाटीबंध  में ठेकेदारी का काम करता है बुधवार सुबह अशोक और उसकी पत्नी साइट पर काम मांगने आए थे। जिसे प्रमोद ने वहां काम पर लगा वहां से चला गया। लगभग 1 बजे साईट पर काम कर रहे सुपरवाइजर ने फोन कर बताया कि अशोक अपनी पत्नी को जान से मारने की नियत से  उसके सिर को ईंट से मार रहा था। इसे देख वहां काम कर रहे मजदूरों ने झगड़ा सांत करा घायल महिला को ईलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया। प्रमोद साहू ने और वहां काम कर रहे मजदूरों ने अशोक साहू को पकडक़र पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी अशोक साहू के खिलाफ 109 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया । 


अन्य पोस्ट