रायपुर

सरकारी ड्राइवर की बाइक चोरी
09-Sep-2024 2:44 PM
सरकारी ड्राइवर  की बाइक चोरी

रायपुर, 9 सितंबर। टिकरापारा इलाके में ड्यूटी से घर वापस जा रहे सरकारी विभाग के ड्राइवर की बाइक को रास्ते में कोई अज्ञात ले भागा। भारत प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह विधायक कालोनी में रहता है। डेलीविजेस मे विभाग ंमें ड्राइवर के पद पर काम करता है। रात करीबन 9.30 बजे वह अपनी बाइक सीजी 04 पीएम 6624 से जा रहा था। कमलविहार के पास अचानक चक्कर आने पर वह अपनी गाड़ी खड़ी कर वहीं बैठ गया। इस बीच रास्ते में जा रहे किसी अज्ञात व्यक्ति उसका बाइक ले भागा। होश आने पर आसपास पूछपरख करने पर कोई जानकारी नहीं हुई। इसकी रिपोर्ट भारत प्रसाद ने थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 303-2 का अपराध दर्ज कर लोगों से पूछताछ की जा रही है। 


अन्य पोस्ट