रायपुर

श्रमिकों के पंजीयन के लिए दो हजार मोबाइल कैंप
08-Sep-2024 10:13 PM
श्रमिकों के पंजीयन के लिए दो हजार मोबाइल कैंप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 सितंबर।
प्रदेश के सभी जिलों में श्रम विभाग द्वारा मोबाईल कैंप लगाकर श्रमिकों को योजना की जानकारी, पंजीयन व विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। श्रम विभाग द्वारा दो हजार मोबाईल कैंप लगाए गए और 27220 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन  किया गया। मौके पर ही 8738 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया एवं हितग्राहियों के पंजीयन का नवीनीकरण 31 दिसम्बर तक किया जाएगा।

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने जुलाई महीने में प्रदेश भर के सभी श्रम अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा की थी। बैठक में मंत्री श्री देवांगन ने निर्देश दिये थे कि सभी जिलों में ज्यादा से ज्यादा मोबाईल कैम्प लगाकर श्रमिकों को योजनाओं से लाभान्वित करें। मंत्री के निर्देश के तहत बीते एक महीने में 2000 से अधिक मोबाईल कैम्प लगाये गये। मोबाईल कैंप के माध्यम से विभाग द्वारा प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) की जानकारी दी जा रही हैं।

श्रम विभाग के द्वारा सफाई कर्मचारी सहायता योजना को साफ करना, सफाई कर्मचारी विवाह सहायता योजना, अनुबंध श्रम, घरेलू महिला और हमाल श्रम प्रसूति सहायता योजना, अनुबंध श्रमिकों, घरेलू महिला और हमाल श्रमिकों की विवाह सहायता योजना की जानकारी देने के लिए मोबाइल कैम्प लगाई जा रही है। इसी प्रकार अनुबंध कार्यकर्ता, घरेलू महिला और हमाल वर्कर छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री ई-रिक्शा सहायता योजना, मुख्यमंत्री असंगठित कार्यकर्ता साईकिल सहायता योजना, मुख्यमंत्री असंगठित कार्यकर्ता सिलाई मशीन सहायता योजना, सफाई कर्मचारी आवश्यक उपकरण सहायता योजना की जानकारी देकर श्रम  विभाग के अधिकारियों ने श्रमिकों के पंजीयन के साथ ही नवीनीकरण का कार्य कर रहे हैं।

 श्रम विभाग के अधिकारियों के द्वारा इस दौरान 105544 हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा 36772 हितग्राहियों ने नवीन पंजीयन के लिए आवेदन किये, जिसमें मौके पर ही 27220 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। वहीं शेष हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी करने पर ही पंजीयन किया जायेगा। मंत्री श्री देवांगन ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे हितग्राही जिनका पंजीयन का नवीनीकरण नहीं हो सका है उन्हें 31 दिसंबर तक पंजीयन नवीनीकरण किया जाना सुनिश्चित करें। मोबाईल कैम्प में 9610 आवेदन पंजीयन नवीनीकरण के प्राप्त हुए, इसमें 8738 आवेदनों को तत्काल स्थल पर ही निराकरण किया गया।


अन्य पोस्ट