रायपुर

आपस में भिड़ी दो कार, गाय की मौत
08-Sep-2024 2:38 PM
आपस में भिड़ी दो कार, गाय की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 सितंबर।
अलग-अलग घटनाओं में तेज रफ्तार वाहन चालकों ने कार  राहगीरों और  गाय को ठोकर मार घायल किया । इनमें दो घटनाएं एक्सप्रेस वे पर हुईं।
शनिवार दोपहर एक्स्प्रेस वे पर गोल्डन स्काई अपार्टमेंट के पास तेज रफ्तार स्कोडा कार नंबर  सीजी 04- एचटी 4004 के चालक ने महेंद्र सेन (32) की कार और सडक़ पर खड़ी गाय को   ठोकर मार घायल किया। इसी तरह से शंकर नगर के निकट एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार  अग्यात पल्सर सवार ने अवंति विहार निवासी अमन सेन (29) की कार को ठोकर मार क्षतिग्रस्त किया। 

शनिवार की दोपहर 3.30 बजे के करीब एक कार रेलवे स्टेशन की ओर से एयरपोर्ट की ओर जा रही थी। इसी बीच सडक़ पर कुछ मवेशी सामने आ गए और चालक ने ब्रेक लगाया, लेकिन गाड़ी नहीं रोक पाया।

वहीं, पीछे से आ रही एक अन्य कार ने पीछे से उक्त कार को टक्कर मारी, जिससे एयरपोर्ट की ओर जाने वाली कार मवेशियों से टकराकर सडक़ के किनारे नाले में जा गिरी। वहीं, जिस कार ने टक्कर मारी उसका भी सामने और पीछे दोनों ही ओर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हालांकि इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन एक गोवंश की मौत जरूर हो गई। इसके बाद पेट्रोलिंग की टीम ने दोनों ही गाडिय़ों को सडक़ से किनारे किया और एक गाड़ी को क्रेन की सहायता से थाने ले जाया गया। जहां दोनों ही चालकों का बयान भी दर्ज किया गया

पंडरी स्थित माता गैरेज के पास रिजवाना परवीन नाम की महिला कल शाम  पैदल जा रही थी। एक तेज रफ्तार वाहन सीजी 04एनएच 9835 के चालक ने ठोकर मार घायल किया । कुशालपुर निवासी अंकित पांडे (32)बीती रात 12.30बजे  पुरानी बस्ती में जिलेट बार के पास अपने साथी के साथ बतिया रहा था।  तभी तेज रफ्तार नें आ रही एक अग्यात कार ने ठोकर मारा। इससे अंकित को चोटें आईं। संबंधित थाना पुलिस ने धारा 281,125-ए के मामले दर्ज कर सीसीटीवी के जरिए दोषियों की पड़ताल कर रही है।
 


अन्य पोस्ट