रायपुर

चाकूबाज पुराना बदमाश गिरफ्तार
08-Sep-2024 2:35 PM
चाकूबाज पुराना बदमाश गिरफ्तार

रायपुर, 8 सितंबर। 12 दिन पहले दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले पुराने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बजरंग चौहान (34) निवासी काली मंदिर के पास, जोरापारा पर मौदहापारा व गोलबाजार में दर्ज मारपीट  के अपराध न्यायालय में विचाराधीन है।  27 अगस्त की रात  को प्रार्थी  अपना दुकान बंद करके रात के करीब 10:40 बजे वापस अपने घर जा रहा था। इस समय बजरंग चौहान वहां आया और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा।  मना करने पर  गाली गलौज करते हुए वह जान से मारने की धमकी दे एक  छोटी कैंची से उस पर हमला कर दिया।धारा 296, 115(2),119(1)के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने तलाश करते हुए बजरंग को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
 


अन्य पोस्ट