रायपुर

7 दिन से 5 महीने पहले हुए चोरी,गबन के मामले दर्ज
08-Sep-2024 2:33 PM
7 दिन से 5 महीने पहले हुए  चोरी,गबन के मामले दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 सितंबर।
धरसींवा, आजाद चौक और टिकरापारा पुलिस ने पिछले दिनों हुई चोरी और गबन के अपराध दर्ज किए। इनके आरोपी पकड़ से बाहर हैं। टिकरापारा थाने के कमल विहार चौकी पुलिस की आंख के पीछे से ही बाइक पार हो गई। विधायक कॉलोनी तेलीबांधा निवासी भागवत प्रसाद (42)की होंडा शाइन पुलिस चौकी के पीछे से चोर ले भागे। 2 सितंबर को हुई चोरी की रिपोर्ट कल दर्ज कराई। धरसींवा के सिलतरा स्थित एडॉक गुरू फ्यूल्स परिसर में   चोरी हुई। अज्ञात चोर 22अगस्त से 6 सितंबर के बीच गुरू फ्यूल्स में रखे 7 पुराने हाईमास्ट लाइट,1 गियर बाक्स,1 टूल बाक्स,5 एल्यूमीनियम सेक्शन चोरी कर गए। आनंद कुलदीप ने कल रात रिपोर्ट दर्ज कराया।

सारस्वत नगर टिकरापारा निवासी प्रिंसु गुप्ता (24) ने गबन का मामला दर्ज कराया। उसकी समता कॉलोनी में म्यूजिक़ विले प्रालि नाम से म्यूजिक़ इंस्ट्रूमेंट की दुकान है। जहां नरेंद्र कुमार दुर्गा (22) डिस्पेच इंचार्ज का काम करता है। इसने 1-5 से 27-8 के बीच अलग अलग. दिन 7,66,395 रूपए कीमती  892 ड्रम और अन्य संगीत उपकरण का गबन किया । प्रिंस ने कल 314,316-4के तहत मामला दर्ज कराया।
 


अन्य पोस्ट