रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 सितंबर। अभनपुर इलाके के राजधानी ऑटोमोबाईल्स में चोरी करने वाले अनुकूल भंडारी गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे नगदी रकम एवं मोबाईल फोन और बाइक जब्त किया गया है। इनकी कुल कीमत 1.20 लाख रूपए है।
अनुकूल भंडारी अभनपुर धमतरी रोड में राजधानी ऑटोमोबाईल्स का शो-रूम संचालक है। वह 4 तारीख की शाम करीबन 3.30 बजे घर चला गया था, मैनेजर शैलेंद्र बांधे ने रात 8बजे शो रूम को बंद कर चाबी लेकर चला गया था। 5 सितंबर को सुबह करीबन 10 बजे मैनेजर अन्य कर्मचारी शो रूम को खोलकर अंदर गये तो देखे कि कैश काउंटर का दराज टूटा हुआ था। जिस पर उनके द्वारा प्रार्थी को फोन से सूचना दिया। वह शो रूम जाकर देखा तो गल्ले में रखे 55 हजार रूपए नगद एवं 1 मोबाईल फोन नहीं था। इस रिपोर्ट पर अभनपुर 312/24 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर चोर की तलाश शुरू किया ।
शो रूमऔर उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज देखने के साथ मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान गोबरानयापारा निवासी शिवा उर्फ अनिकेत नेताम (24) को पकडक़र घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी स्वीकार किया।