रायपुर
रायपुर, 7 सितंबर। बिलासपुर उच्च न्यायालय ने कॉलेजों के प्राचार्य पदोन्नति को लेकर दायर याचिका 2013 की सूची के 424 प्रोफेसरों को शामिल कर पुन: डीपीसी करने का आदेश दिया है । सरकार की हार हुई है। याचिका कर्ताओं ने बताया कि कोर्ट का विस्तृत फैसला नहीं मिला है लेकिन याचिका खारिज कर दी गई है और पदोन्नति आदेश का रास्ता साफ हो गया है। इस मामले को लेकर प्रो एल एन वर्मा और 84 अन्य प्राध्यापकों ने याचिकाएं लगाई थी। करीब 8 वर्ष से इस पर सुनवाई चल रही थी । जस्टिस राकेश मोहन पांडे ने आज यह फैसला सुनाया। याचिकाकर्ताओं के मुताबिक 1-1-13 की 450 प्रोफेसरों फिट सूची के अनुसार 2016 में जिन 26 प्रोफेसरों को प्राचार्य पदोन्नत किया गया था वह अनुचित है। कोर्ट ने रि डीपीसी कर 424 को भी रिकंसीडर कर पुन डीपीसी करने कहा है । इस दौरान इन 26 को डिमोट नहीं किया जा सकेगा। याचिका कर्ताओं का कहना है कि इसके मुताबिक उच्च शिक्षा विभाग उनकी पदोन्नति के आदेश जारी नहीं कर पाएगा ।