रायपुर

नहीं सुधर रहे बस वाले, आरटीओ, एएसपी ने ली बैठक
07-Sep-2024 7:18 PM
नहीं सुधर रहे बस वाले, आरटीओ, एएसपी ने ली बैठक

रेप के बाद फिर सक्रिय हुई पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 सितंबर। पिछले सप्ताह सरायपाली की महिला के साथ हुए रेप की घटना के बाद पुलिस अफसरों ने ऑपरेटरों, ड्राइवरों के साथ भाठागांव अन्तर्राज्यीय बस स्टैण्ड में बैठक की। इसमें  यात्रियों की सुविधाएं,  बसों के आवागमन एवं पार्किंग व्यवस्था सुधारने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

एएसपी  पश्चिम  दौलत राम पोर्ते, सीएसपी राजेश देवांगन,  टिकरापारा टीआई  मनोज कुमार साहू, भाठागांव यातायात प्रभारी निरीक्षक विशाल कुजूर, आर.टी.ओ. रायपुर  प्रतीक शुक्ला एवं जोन कमिश्नर हिमांशु शामिल रहे। उन्होंने  बस संचालक संघ के अध्यक्ष, बस काउंटर ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष, आटो संघ के अध्यक्ष के साथ चर्चा की।

बैठक के दौरान  पुलिस एवं आर.टी.ओ. रायपुर ने सभी को  समझाईश दी। कहा गया कि यात्रियों से अवैध उगाही और , अवैध पार्किंग न करें ,असमाजिक तत्वों का अवैध जमावाड़ा,ड्राइवरों के  निर्धारित स्थान में न रहकर कहीं भी रहना सो जाना, बैरियर से पैसा के वसूली शिकायत, यात्री ड्राप-पिकप वालो से अवैध वसूली न करने, काउंटर में किराया सूची का प्रकाशन गुमास्ता एवं आर.टी.ओ का प्रमाण पत्र चस्पा करने, बस संचालकों व ऑपरेटरों की कर्मचारी सूची प्रदाय करने, बस स्टैण्ड परिसर में नशा खोरी न करने, यात्रियों से दुर्व्यवहार न करने के निर्देश दिये गये।

यातायात पुलिस द्वारा समय से पहले स्टैण्ड में बस न लगाने, बस के समय की सूची देने, भाठागांव अण्डरब्रिज के दोनों रास्ते पचपेड़ी नाका में बसें खड़ी न करने, पूर्व में ट्रेवल्स एजेंटों को जारी आईडी कार्ड लगाने व अवैध ट्रेवल्स एजेंटो को संरक्षण न देने, वैध ट्रेवल्स एजेंटों की सूची प्रदान करने, लंबे समय से खड़ी वाहनों के मालिकों से वाहनों को हटाने, अपराधिक प्रवृति के लोगों को पनाह न देने, ऑल इंडिया परमिट के बसों को अपने स्वयं के स्थल में खड़ी करने तथा ओव्हर लोडिंग करने से बचने कहा गया।

इसी प्रकार आर.टी.ओ. द्वारा ट्रेवर्ल्स अभिकर्ता अनुज्ञप्ति ट्रेवर्ल्स लायसेंस चस्पा करने, पैंसेजर रजिस्टर रखने, समस्त एजेंट, ड्राइवर कंडक्टर को आई.डी. कार्ड रखने, किराया  सूची एवं बस कहां से कहां जा रहीं है कि सूची चस्पा करने, अलग- अलग काउंटर के लिए अलग- अलग लायसेंस रखने तथा लायसेंस में स्पष्ट पता उल्लेख करने के साथ ही एक लायसेंस पर एक से अधिक काउंटर नहीं रखने, परमीट के शर्तों के अनुसार बस रूकने का स्थान निर्धारित करने, पार्किंग की व्यवस्था परमिट शर्त अनुसार रखने सहित शिकायत पंजी रखने के संबंध में कहा गया।


अन्य पोस्ट