रायपुर

राजधानी के वायु प्रदूषण में 38 फीसदी कंस्ट्रक्शन वेस्ट के धूल का हिस्सा
07-Sep-2024 7:16 PM
राजधानी के वायु प्रदूषण में 38 फीसदी कंस्ट्रक्शन वेस्ट के धूल का हिस्सा

इसे रोकने बिल्डर,ठेकेदार करें सीएंडी वेस्ट रूल्स का पालन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 सितंबर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता गतिविधियां प्रारम्भ हो गयी हैं। अभियान  निगम क्षेत्र में  गाँधी जयन्ती  2 अक्टूबर तक चलेगा । शनिवार  को जरवाय हीरापुर के सीएन्डडी प्लांट में जनजागरूकता आयोजन रखा गया। जहां निर्माण कार्यों से होने वाले वायु प्रदूषण पर नियंत्रण, शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार एवं निर्माण अपशिष्ट का प्रसंस्करण कर पुन: उपयोग में लाने पेवर ब्लाक, कर्ब स्टोन  इत्यादि

 तैयार किये जा रहे हैं। नगर निगम के आयोजन में  सभी उपस्थित अधिकारियों एवं अभियंताओं ने मिशन लाइफ के अंतर्गत जीवन में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार करने की सामूहिक शपथ ली। पर्यावरण संरक्षण मंडल कके विषय विशेषज्ञ वैज्ञानिक  नवीन चंद्र मालवीय ने शहर में बढ़ रहे वायु प्रदूषण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहर में वायु प्रदूषण में निर्माण कार्यों में निकलने वाले सीएंडडी वेस्ट का 38 प्रतिशत का योगदान रहता है।उन्होंने कहा कि वायु गुणवत्ता में सुधार के प्रभावी उपाय किया जाना रायपुर जैसे विकासशील शहर में अत्यंत आवश्यक है।ताकि देश - विदेश के बड़े शहरों महानगरों की भांति शुद्ध वायु के लिए रायपुर शहर क्षेत्र में नागरिकों को भविष्य में निवेश करने जैसी चिंतनीय स्थिति कदापि निर्मित ना हो।

उन्होंने शहर की वायु शुद्ध रखने भारत सरकार द्वारा जारी सीएन्ड डी वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 का पूर्ण पालन करवाने एवं निर्माण कार्यों के दौरान नियमानुसार ग्रीन नेट अनिवार्य रूप से लगवाने का सुझाव नगर निवेश अभियंताओं को दिया।


अन्य पोस्ट