रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 सितंबर। तिल्दानेवरा इलाके में कल रात उधार का खाना खने की बात को लेकर विवाद हो गया। ढाबा संचालक के मना करने पर आरोपियों ने गाली गलौज कर ढाबे में उत्पात मचाया।
वहां रखे टेबल कुर्सी और टीवी को तोडफ़ोड़ कर ढाबा संचालक से भी मारपीट की। जैकी कलवानी ने पुलिस को बताया कि वह तिल्दा में रहता है, और ग्राम तुलसी के पास सीजी ढाबा चलाता है। कल रात 9 बजे जैकी और उसका भाई ढाबे पर थे। इसी दौरान कामता प्रसाद, अनील धीवर, और उसके साथी ढाबे पर आए और उधार में खाना मांगने लगे। जिसे मना करने पर कामता भारती, अनिल धीवर, उत्तम एवं उसके साथी लोग ढाबा में आकर गाली गलौज करने लगे । विरोध करने पर धमकी देकर ढाबा में रखे सामान में तोडफ़ोड करने लगे। जान से मारने की धमकी देकर मुक्का,डंडा राड एवं किसी धारदार वस्तु हमला कर दिया।
उधर कबीर नगर इलाके में शाम पैदल जा रहे अभिषेक बावनकर से लूट हो गई। अज्ञात बाइक सीजी 04 एचपी 9576 में सवार दो लडक़ों ने रास्ता रोककर गाली गलौज कर जेब में रखे मोबाइल को लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में 304,306 331-4, 305 का अपराध दर्ज किया है।