रायपुर

सामुहिक क्षमावाणी मनाएगा जैन समाज
07-Sep-2024 5:58 PM
सामुहिक क्षमावाणी मनाएगा जैन समाज

रायपुर, 7 सितंबर। सकल जैन समाज रायपुर की एक बैठक डीडी.नगर स्थित श्री वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर  में हुई। समाज के अध्यक्ष नरेश सिंघई ने बताया कि पर्युषण महापर्व पर क्षमा वाणी दिवस आचार्य श्रीविद्या सागर के 17 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर 78 वे जन्म दिवस के उपलक्ष्य में महाआयोजन करने पर चर्चा  की गई।  इस बैठक में रायपुर के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों के ट्रस्टी, अध्यक्ष, कार्यकारणी सदस्य  ब्रह्मचारी सुनील, विनोद बडज़ात्या ,सनत जैन, नरेश सिंघई, मनीष जैन, सुजीत जैन, राजेश जैन, यशवंत जैन, अरविंद बडज़ात्या, रमेश जैन, लोकेश जैन, आनंद जैन, शशांक जैन, दीपक जैन, प्रणीत जैन आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट