रायपुर
कल शाम की घटना, पुलिस में काउंटर रिपोर्ट
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 सितंबर। शहर में कल शाम ईद मिलादुन नबी का चंदा मांगने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हाथ मुक्का से हमला कर दिया। पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेकर काउंटर रिपोट दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक घटना मौदहापारा इलाके की है। कल शाम गुलाम, अहमद, रासीद और साथी ईद मिलादुन का चंदा मांगने ग्रीन वल्र्ड इंटरप्राइजेश मुखाती गैरेज के पास गए थे। वहां दूकान में आबिद अली बैठा था। गुलाम और उसके अन्य साथी दुकान में आकर चंदा मांगने लगे। जिसे आबिद ने ज्यादा चंदा देने से मना किया तो गुलाम रासीद ने पिछली बार 3,000/- रूपये चंदा दिये थे इस बार 5,000/- रूपये चंदा देना होगा कह कर बोलने लगे। जिसे अभी धंदा मंदा चलरहा है। कहने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर हाथ मुक्का से हमला कर दिया।
इधर मोहम्मद शेख अली ने भी मौदहापारा थाना जाकर अन्य के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। उधर टिकरापारा इलाके में साहू भवन के दुकान के सामने बाइक खड़ी करने की बात को लेकर विवाद हो गया। अज्ञात युवकों ने अमित वर्मा के साथ गाली गलौज कर मारपीट की।
अमित वर्मा ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। मंदिर हसौद इलाके में मोनेट कम्पनी के पास भी कल मारपीट की घटना हुई। सडक़ पर साईड न देने की बात को लेकर अज्ञात कार चालक ने सत्यम पाण्डे के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से हमला कर दिया। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में आरोपी के खिलाफ 296, 115-2, 351-2, 3(5) का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।