रायपुर
सीएम ने रायपुर उत्तर और पवन साय ने ग्रामीण में सदस्यता अभियान किया शुरू
06-Sep-2024 5:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 सितंबर। भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने कल से बूथों में सघन सम्पर्क करेगी। सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने जानकारी दी है कि सीएम विष्णु देव साय सदस्यता अभियान के लिए रायपुर (उत्तर) विधानसभा के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस वार्ड के मतदान केंद्र क्रमांक 14 में सदस्य बनाए।। रायपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र के माना मंडल स्थित माना कैम्प मतदान केंद्र क्रमांक 251 (टीटी कॉलोनी) में संगठन मंत्री पवन साय उपस्थित रहे। श्री सिंहदेव ने बताया कि आज से बूथों में सदस्यता अभियान प्रारंभ हुआ और सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी बनाने के लिए सदस्यता अभियान को गति प्रदान करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे