रायपुर

दाबके लॉ कालेज में मना शिक्षक दिवस
06-Sep-2024 5:24 PM
दाबके लॉ कालेज में मना शिक्षक दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 सितंबर। कुसुम ताई दाबके विधि महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया। शिक्षकों में विशेष रूप से सैयद जाकिर अली ,अमीन शेखर,शिशिर भंडारकर, प्रीति सतपथी, राजीव शर्मा, आर के शुक्ला उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रो ने सभी शिक्षकों का सम्मान श्रीफल एवं शाल देकर किया। उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि   राजधानी ही नहीं प्रदेश के  सबसे पुराने महाविद्यालय में से एक है जहां से शिक्षा ग्रहण कर कई छात्र न्यायाधीश ,एजी, डीएजी के उच्च स्तर कर पहुंचे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रिया एवं ऋषिका ने ग्रुप डांस, धनेश्वर साहू और  अमीन शेखर एवं आर के शुक्ला ने  पुरानी यादें ताजा करते हुए पुराने गीत, प्रथम सेमेस्टर के छात्र आदित्य कविता की प्रस्तुति दी। अंतिम में सभी शिक्षकों ने केक काटा और सभी छात्रों ने शिक्षको को उपहार से सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से हर्ष यदु ,गोपाल वर्मा, रवि सोनकर, हिमांशु पटेल,  प्रांजल , मुकुल सेन, प्रिया देवांगन,ऋषिका राजपूत, प्रणीत जैन,जिया राजपूत, उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट