रायपुर
शनिवार को अडानी के खिलाफ युकां का मार्च
05-Sep-2024 9:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 सितंबर। हसदेव अभ्यारण्य इलाके में पेड़ कटाई के विरोध में युवक कांग्रेस पैदल मार्च करने जा रही है। युवक कांग्रेस शनिवार को मरीन ड्राइव से अडानी के दफ्तर तक पैदल मार्च करेगा।
अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि निरंतर मनमानी कर मध्य भारत के फेफड़े कहे जाने वाले हसदेव अभ्यारण क्षेत्र में अडानी ग्रुप के द्वारा नियमविरुध खनन कर भोले-भाले आदिवासियों को लूटा जा रहा है तय अनुपात से ज्यादा खनन किया जा रहा है जो कि शर्तों का उल्लंघन हैं। अंधाधुंध पेड़ों की कटाई कर पर्यावरण नष्ट किया जा रहा है, नियमों को ताक पर रख जनसुनवाई को नजरंदाज किया जा रहा और आदिवासियों के घरों को उजाड़ा जा रहा है और कवरेज करने वाले पत्रकारों को धमकाया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे