रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 सितंबर। बंधवापारा में रविवार रात कार सवार युवक को लूटने वाली एक युवती समेत तीन लुटेरे को पुरानी बस्ती पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(2), 324(4), 309(6),3(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । इनसे दो सोने के चेन कीमत 1.20लाख रुपए व नगदी ?5000 रूपए बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक खो खो पारा निवासी संकल्प वर्मा (23) ने एक सितंबर की रात रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस रात वह वॉल फोर्ट सिटी ऑफिस से काम करने के बाद कार से घर जा रहा था। साथ में उसका मामा संतोष नायक भी था। करीब 1: 30 बजे बंधवा पारा में पहुंचा था रि वहां चौक में कुछ युवक खड़े थे। उन्हें देख हॉर्न बजाने पर साइड नहीं देने पर कार रोक दिया।
वहीं पर खड़ा बाबू नाम का लडक़ा बिना किसी वजह के मगाली गलौज करने लगा। मना करने पर अपने घर जाकर अपनी बहन मुस्सु ,छोटी,जीजा जावेद को बुला लाया। फिर सभी ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। छोटी नाम की युवती ने अपने हाथ में रखा मिर्ची पाउडर को इन दोनों के ऊपर फेंका । और बाबू और जावेद हाथ मुक्का डंडा से मारपीट किए। जिसे संकल्प के कमर, सिर ,बाएं हाथ ,बाएं जांघ व उनके मामा संतोष के सिर, पेट, बाया हाथ, बाएं पैर,कंधा में चोटें आईं। उन लोगों ने डंडे से कार के पीछे साइड का कांच,बाएं साइड के पीछे कांच को भी तोड़ा?। दोनों मामा भांजे के गले में पहने सोने के चेन और संकल्प की शर्ट की जेब में रखे ?10000 लूट लिए।अपपाध दर्ज कर पुलिस मुखबीर की मदद से तलाश कर रही थी। इनकी सूचना पर हिना परवीन उर्फ छोटी पति वसीम खान (23)
अल्ताफ उर्फ बाबू (22 ) दोनों बंधवापारा, शेख जावेद पिता शेख जब्बार (24) निवासी मौदहापारा कल्लू गैरेज के पीछे से पकडक़र थाना लाया गया।
सभी आदतन अपराधी हैं। उनसे लूट की गई 2 सोने का चैन व नगदी 5000 बरामद कर बुधवार को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। पुलिस इन्हें जुलूस की तरह लेकर कोर्ट लेकर गई। रास्ते में ये लोग अपराध करना पाप है पुलिस हमारी बाप है के नारे लगाते रहे।