रायपुर

तेज आवाज डीजे पर होगी कार्रवाई, दूसरी बार पकड़े जाने पर डीजे सिस्टम राजसात
05-Sep-2024 9:18 PM
 तेज आवाज डीजे पर होगी कार्रवाई, दूसरी बार पकड़े जाने पर डीजे सिस्टम राजसात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 सितंबर। गणेश उत्सव के मद्देनजर तेज आवाज पर डीजे बजाने पर जिला प्रशासन सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा। साथ ही डीजे बजाते दूसरी बार  पकड़े जाने पर डीजे सामाग्री को राजसात की जाएगी। इस संबंध में आज अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल एवं शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने डीजे संचालकों की बैठक ली और सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवासीय क्षेत्रों में 55 डेसिबल से अधिक साउंड में डीजे बजाने पर कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही गाड़ी का स्वरूप बदलकर डीजे नहीं लगाए और बड़ी गाड़ी में डीजे लगाने पर कार्रवाई की जाएगी। अगर वहीं दूसरी बार डीजे संचालक पकड़े गए तो सामाग्री के राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की टीम डीजे के साउंड मीटर की जांच करेगी। श्री पटले ने कहा कि आवासीय क्षेत्रों में कोई भी लोगों को डीजे की वजह से परेशान न हो। कानून का पालन करते हुए कर्तव्यों का पालन करें। नियम का पालन नहीं करने पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एएसपी दौलत राम पोर्त भी उपस्थित थे।

डीजे सिस्टम वाहन समेत जब्त

तेलीबांधा के मरीन ड्राइव  के पास रात तीन डीजे गाडिय़ों को जप्त किया। ये बिना अनुमति के फुल साउंड में गाने बजा रहे थे। इनमें बोलेरो  सीजी 24 टी 1335 आईशर सीजी 24 टी 5595 ट्रक सीजी 04 एचसी 3582 को डीजे एवम साउंड सिस्टम सहित जप्त किया गया । यह कार्यवाही  एसडीएम , तहसीलदार तेलीबांधा के पुलिस बल ने की।


अन्य पोस्ट