रायपुर

लालपुर टाईल्स् दूकान में चोरी, शटर काट स्कूटी-बाइक मोबाइल ले भागे
05-Sep-2024 7:13 PM
लालपुर टाईल्स् दूकान में चोरी, शटर काट स्कूटी-बाइक मोबाइल ले भागे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 सितंबर। ग्लोबल टाईलस् की दूकान में मंगल-बुधवार की रात को चोरी हो गई। अज्ञात चोर दूकान के शटर का ताला कांट अंदर रखे तीन मोबाइल, ग्लाईंडर,ड्रील मशीन स्कूटी और बाइक चोरी हो गई।

मनेंद्र सिंह ने टिकरापारा थाना में रिपोर्ट दर्ज करार्ई कि वह रावतपुरा कालोनी फेस 2 रायपुर में रहता है। और ग्लोबल टाईल्स लालपुर में मैनेजर के पद पर काम करता है।  मंगलवार रात को उसके टाईल्स की दूकान में चोरी हो गई। मनेंद्र रोज की तरह रात 9 बजे ग्लोबल टाईल्स दुकान बंद कर बाहर शटर में ताला लगाकर घर चला गया था। जो अगले सुबह 9 बजे दुकान खोलने गया, तो देखा दुकान के शटर का ताला कटा हुआ था। इसकी सूचना उसने दूकान के संचालक नीरव देतरेजा को फोन पर दी। 

दोनों ने शटर खोल दूकान के अंदर जाकर देखा। चोरी होने के शक में दूकान का सामान चेक करने पर टेबल की दाराज में रखे तीन मोबाइल फोन, गोदाम में रखा ग्लाईडर मशीन, ड्रील और वहां खडी स्कूटी, बाइक और दराज में रखा नगदी 8000 रूपए वहां नहीं था। उसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। आसपास पूछताछ करने पर भी कोई जानकारी नहीं हुई।  पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 301-4, 305 का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट