रायपुर

डॉ. मूर्ति के लिए दिव्यांगता कमजोरी नहीं
04-Sep-2024 5:02 PM
डॉ. मूर्ति के लिए दिव्यांगता कमजोरी नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 सितंबर।  कालीबाड़ी स्थित गुरुकुल सभागार में डॉ. एम श्रीराम मूर्ति के सांगीतिक जीवन पर  आधारित डॉक्यूमेंट्री संकल्प का प्रीमियर मंगलवार को हुआ।  इस दौरान संगीत कला से जुड़े रसिक मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ बेला वादक डॉ. मूर्ति की संगीत साधना को करीब आधे घंटे की डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री को फिल्म मेकर शोभारानी टी ने बनाया है। उन्होंने कहा यह फिल्म कलाकारों को प्रेरित करती है। साथ ही म्यूजिक के स्टूडेंट्स अपने रिसर्च वर्क में शामिल कर सीख सकते हैं। वहीं श्रीराम मूर्ति के डॉक्टर, डॉ. राकेश कामरान ने कहा कि उनका संघर्ष अलग तरह का है, जो कि जीवन में संकल्प के मायने को बयां करता है। ये डॉक्यूमेंट्री किसी भी दिव्यांगता को कमजोरी न बताकर, मोटिवेशन का काम करेगी।

कार्यक्रम भातखंडे ललित कला शिक्षा समिति और नेशनल एसोसिएशन फॉर दी ब्लाइंड के सहयोग से आयोजित किया गया। इस दौरान दौरान पद्मश्री अनुज शर्मा ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री बनाना एक श्रम साध्य काम है। मूर्ति सर पर आई हुई यह फिल्म सभी को पसंद आएगी। उन्होंने कहा कि वे इसी महाविद्यालय के छात्र रहे हैं और मूर्ति सर से ही संगीत सीखा है। कार्यक्रम में अजय तिवारी, अनिल कुचेरिया, प्रेरणा गुरुकुलम, डॉ. दीपशिखा शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट