रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 सितंबर। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने सीएम विष्णु देव साय को संगठन के राष्ट्रीय सम्मेलन में आमंत्रित किया । सम्मेलन हरिद्वार में 14-15 सितंबर को आयोजित है।
मुलाकात करने वालों में मुरली मनोहर खण्डेलवाल, अशोक रायचा एवं छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष सुरेश मिश्रा मुकेश बावरिया, शैलेंद्र राठौर शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने इसे सहर्ष स्वीकार किया।
इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रान्तों से शताधिक आयु के 18 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी शामिल हो रहे हैं। इन सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सम्मान यात्रा 15 सितम्बर को प्रात:काल 9 बजे निकााली जाएगी।
कार्यक्रम स्थल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, क्रान्तिकारियों और शान्तिकुंज के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं श्रीराम शर्मा आचार्य के स्वाधीनता आंदोलन से जुड़े कर्तृत्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिसका उद्घाटन 14 सितम्बर को प्रात:काल 10 बजे होगा।