रायपुर

किराया मांगने पर रिक्शा ही लूटने वाले दो गिरफ्तार
04-Sep-2024 4:59 PM
किराया मांगने पर रिक्शा ही लूटने वाले दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 सितंबर। सिविल लाईन क्षेत्र से ई-रिक्शा लूटने वाले 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मयूर क्लब के पीछे पंडरी निवासी मोह. नौशाद  ई-रिक्शा चलाता है ।31 अगस्त के करीबन 03.45 बजे अपने ई-रिक्शा से घडी चौक की ओर आ रहा था तभी मोवा में तीन -चार अज्ञात लडके राजातालाब जाने बैठ गए।   करीबन 04.00 बजे उन्हे राजातालाब केनाल रोड में रानी सती मंदिर के पास लेकर गया तब वे लोग थोडा आगे चलो कहकर केनाल रोड में  इंद्रावती कालोनी ढाल के पास रूकने को बोले तब वह आटो रोका तो वे लोग आटो से उतरे और जाने लगे। इस पर नौशाद मे किराया देने कहा तो वे लोग काहे का किराया, हमें नहीं जानता हैं कहकर धमकाते हुए हाथ मुक्का व लात से मारपीट की। और उसे आटो से उतारकर  ई रिक्शा क्रमांक सी जी/04/पी के/5937, एक विवो मोबाईल फोन एवं नगद 500/- रूपये को लूट कर फरार हो गये? नौशाद की इस रिपोर्ट पर सिविल लाइंस पुलिस ने  धारा 309(6) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे और मुखबीर भी लगाया। इस पर

एक आरोपी कि संबंध में जानकारी मिली। तेलीबांधा  निवासी मोहन यादव को   पकड़ कड़ाई से पूछताछ करने अपने एक साथी अरुण उर्फ लिंगराज उर्फ आतंक उर्फ जबरन तांडी सहित अन्य 01 के साथ मिलकर लूट स्वीकार किया।    दोनों  को गिरफ्तार कर उनसे ई-रिक्शा क्रमांक सी जी/04/पी के/937 कीमत  1,00,000/- रूपये को जप्त किया।अरुण उर्फ लिंगराज उर्फ आतंक उर्फ जबरन तांडी के विरूद्ध पूर्व में भी थाना सिविल लाईन में मारपीट का अपराध दर्ज  है।तीसरे की तलाश जारी है। 

मोहन यादव पिता सुदामा यादव 26 साल पता श्याम नगर दीपेश मेडिकल के पास थाना तेलीबांधा रायपुर। अरुण उर्फ लिंगराज उर्फ आतंक उर्फ जबरन तांडी पिता लंबू तांडी 30 साल पता अर्जुन नगर घड़ी चौक थाना सिविल लाइन रायपुर।


अन्य पोस्ट