रायपुर

चाकू से मारने के शक में बच्चों को बंधक बनाया, डण्डे से पिटाई भी
04-Sep-2024 4:55 PM
चाकू से मारने के शक में बच्चों को बंधक बनाया, डण्डे से पिटाई भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 सितंबर।  आजाद चौक इलाके में स्कूल के बाहर हुए विवाद को लेकर भांजे पर चाकू से हमला करने के शक में आरोपितों ने स्कूल से आ रहे तीन बच्चों को बंधक बना कर हाथ मुक्का और डण्डा से पिटाई कर दी।

सरस्वती यादव ने पुलिस को बताया कि कल उसके बेटे श्रेयांश यादव और पड़ोस में रहने वाले संतोषी निषाद के लडक़े लक्की निषाद, आशा निषाद के लडक़े चेतन निषाद को आरोपित आकाश शुक्ला और राजेन्द्र यादव ने भांजे को चाकू मारने के शक में  तीनों बच्चों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की। आरोपी राजेंद्र यादव ने कल शाम को फोन पर धमकी देकर बच्चों को छुड़ाने के लिए भांजे के इलाज के लिए पैसों की मांग की। 

बच्चों से पूछने पर बताया कि राजेंद्र यादव, आकाश शुक्ला उनकों  पंचमुखी हनुमान मंदिर गार्डन के पास समता कालोनी से लडकों को   गाडी में बैठाकर अपने साथ राठौर चौक के पास ले जाकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट की  ।इसकी रिपोर्ट सरस्वती यादव ने थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ 296, 115-2,351-2, 126-2,3(5) का अपराध दर्ज किया है। उधर गोबरानवापारा इलाके में बहन को तीजा लाने गए पर गांव के नशेड़ी युवकों ने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की मारपीट करदी।

सेवाराम यादव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कुरूद में रहता है। और अपनी बहन बागेश्वरी यादव को तीजा लेने ग्राम कुर्रा आया हुआ था। शाम करीबन 05.30 बजे अपने साथी खेमन के साथ पत्ता गोदाम के पास तालाब की ओर घूमने गया था। इसी दौरान गांव के ही सोनू आडिल अपने अन्य साथी के साथ आकर शराब पीने के लिये पैसों की  मांगा करने लगा। मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर सोनू आडिल और उसके साथी ने हाथ मुक्का और पत्थर से हमला कर दिया।


अन्य पोस्ट