रायपुर

गोंदिया से पटना, छपरा के लिए छठ स्पेशल
04-Sep-2024 4:54 PM
गोंदिया से पटना, छपरा के लिए छठ  स्पेशल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 सितंबर। छठ पूजा के अवसर पर गोंदिया एवं पटना के बीच यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए  दो फेरे के लिए छठ पूजा स्पेशल  08897/ 08898 गोंदिया-पटना-गोंदिया एक्सप्रेस चलेगी । यह गाड़ी गोंदिया से 08897 नंम्बर के साथ  3 एवं 4 नवम्बर और पटना से 08898 नम्बर के साथ 4 एवं 5 नवम्बर को रवाना होगी।

 इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआर, 04 सामान्य, 10 स्लीपर, 02 एसी थ्री, 02 एसी टू सहित कुल 20 कोच होंगे। इसी तरह से गोंदिया एवं छपरा के मध्य दो फेरे के लिए 08895/08896 गोंदिया-छपरा-गोंदिया छठ पूजा स्पेशल ट्रेन व्हाया बिलासपुर, कटनी, प्रयागराज के मार्ग से चलाई जाएगी।  08895 गोंदिया-छपरा छठ पूजा स्पेशल ट्रेन से गोंदिया से  3 एवं 4 नवम्बर  को चलेगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी  08896 छपरा-गोंदिया छठ पूजा स्पेशल ट्रेन छपरा से 4 एवं 5 नवम्बर,  को चलेगी।  इस गाड़ी में 04 सामान्य, 10 स्लीपर, 02 एसी थ्री, 02 एसी टू  एवं 02 एसएलआर सहित कुल 20 कोच रहेंगे ।

हैदराबाद-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल अब  दिसंबर तर

07051/07052 हैदराबाद–रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा दिनांक 28 सितम्बर  तक चल रही है । इस गाड़ी के परिचालन में विस्तार कर  31 दिसम्बर, 2024 तक किया गया है ।  

यह गाड़ी 07051 हैदराबाद रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को हैदराबाद से  12 अक्टूम्बर,  से 28 दिसम्बर, तक चलेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी  07052 रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से 15 अक्टूम्बर,  से 31 दिसम्बर, तक चलेगी। 

  इस गाड़ी में 06 एसी थ्री, 02 एसी टू टायर, 01 एसी प्रथम कम एसी टू टायर, 10 स्लीपर, 02 सामान्य  एवं 02 एसएलआर सहित कुल 23 कोच रहेंगे।


अन्य पोस्ट