रायपुर
25 दिनों से हड़तालरत दैवेभो कर्मियों की रैली
04-Sep-2024 3:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 सितंबर। वन विभाग, लघु वनोपज संघ, वन विकास निगम, वनौषधी पादप बोर्ड, राज्य वन अनुसंधान, कैम्पा में कार्यरत सात हजार से अधिक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी बीते 26 दिनों से हड़ताल पर हैं। इनकी मांगो पर वन सचिव के साथ एक दौर की चर्चा विफल रही है। इनमें वाहन चालक,कार्यालय सहायक,तेन्दुपत्ता गोदाम सुरक्षा श्रमिक शामिल हैं।नियमितीकरण, स्थायीकरण, आकस्मिक्ता कार्यभारित सेवा नियम लागु करने, सीधी भर्ती पर रोक लगाने सहित मांगों अन्य 05 मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है। बुधवार को इन कर्मचारियों ने तूता से पीसीसीएफ के घर तक रैली निकाली।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे