रायपुर

परिवहन विभाग में आप का प्रदर्शन
03-Sep-2024 6:41 PM
परिवहन विभाग में आप का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 सितंबर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्ट विंग के तत्वाधान में परिवहन विभाग में जारी भ्रष्टाचार के खिलाफ  मंगलवार दोपहर 12 बजे विरोध प्रदर्शन किया गया। पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय एवं ट्रांसपोर्ट विंग के प्रदेश  अध्यक्ष पी एस पन्नू ने बताया है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आरटीओ कार्यालय का घेराव प्रदर्शन किया गया।

एआरटीओ प्रतीक शुक्ला को समस्याओं से विस्तार से अवगत कराया गया। उन्होंने शासन स्तर पर चर्चा कर एक सप्ताह में समय दूर करने का भरोसा दिया। आज के प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जसवीर सिंह संगठन महामंत्री, राज शर्मा जिला अध्यक्ष ट्रांसपोर्ट विंग, कर्मचारी विंग प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा, अनुसूचित जाति विंग प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े, मीडिया प्रभारी अन्यतम शुक्ला, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अनुषा जोसेफ, सचिन अजीम खान, लक्ष्मण सेन, रघुनाथ यादव, ट्रांसपोर्ट ट्रांसपोर्ट अनेक ट्रांसपोर्ट व्यवसाय व कार्यकर्ता प्रदर्शन में भाग लिए। अधिकारी से चर्चा के बाद बैठक में यह निर्णय लिया गया।


अन्य पोस्ट