रायपुर
कांग्रेस का मौन प्रदर्शन
03-Sep-2024 4:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 सितंबर। प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते हुए यौन अत्याचार के विरोध में कांग्रेस मंगलवार को मौन प्रदर्शन किया। राजधानी के राजीव गांधी चौक में मुंह पर काली पट्टी बांध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता नारे लगाने के बजाए सरकार विरोधी नारे वाली तख़्तियां हाथ में लेकर बैठे रहे? हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय कुलदीप जुनेजा पंकज शर्मा ऐजाज ढेबर प्रमोद दुबे श्री कुमार मेनन शिव सिंह ठाकुर बंशी कन्नौजे, जी श्रीनिवास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे