रायपुर

कॉलोनी वालों को धमकी, कुबेर राठी व बेटे समेत अन्य पर जुर्म
03-Sep-2024 4:48 PM
कॉलोनी वालों को धमकी, कुबेर राठी व बेटे समेत अन्य पर जुर्म

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 सितंबर। 
सरस्वती नगर पुलिस ने मारुति लाइफ स्टाइल कॉलोनी कोटा के निवासियों को धमकाने बिल्डर डेवलपर डेवलपर की ओर से कुबेर राठी एवं उसके पुत्र अंकित राठी का इस्तेमाल किया है। रहवासियों ने यह आरोप लगा राठी पिता पुत्र समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक कॉलोनी के निवासी इन दिनों बिल्डर द्वारा शुल्क लेने के बाद भी क्लब परासियों में सुविधाएं नहीं देने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कुबेर राठी ने बाहरी लोगों को बुलाकर प्रदर्शनकारियों की धमकी दी। कॉलोनी के कृष्ण कुमार अग्रवाल, रेसीडेंस एसोसिएसन के सचिव गोपाल सामंतो  त्रिलोक अग्रवाल, अमरनाथ गुप्ता, नितेश कुमार अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, किशोर अग्रवाल समेत अन्य लोगों ने लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी। कल सिंघानिया बिल्डकॉन के एक डायरेक्टर अरूण सिंघानिया ने कहा था कि दूसरे डायरेक्टर सुबोध सिंघानिया कॉलोनीवासियों से चर्चा कर रहे हैं।  हमने 2017 में ही वहां के निवासियों का समय निर्धारित कर क्लब सुविधा उपलब्ध करा दी थी। 
 


अन्य पोस्ट