रायपुर

सरकारी नौकरी लगाने 1.50 करोड़ ठगने वाले तीन गिरफ्तार
03-Sep-2024 2:18 PM
सरकारी नौकरी लगाने 1.50 करोड़  ठगने वाले तीन गिरफ्तार

पति-पत्नी और एक बर्खास्त कर्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 सितंबर।
अलग-अलग विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ो रूपये ठगी करने वाले शिक्षा विभाग का बर्खास्त कर्मी एवं पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सांकरा धमतरी निवासी  देवकी ध्रुव ने रविवार को थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक वर्ष पूर्व धमतरी के सिहावा नगरी में एक कार्यक्रम के दौरान देवकी की मुलाकात स्वयं शर्मा नामक व्यक्ति से हुई थी। उसने अपना परिचय इंटक का कार्यकर्ता होना तथा अपने एप्रोच के आधार पर सरकारी नौकरी लगवाना बताया था। उसके बाद से दोनों के मध्य फोन में बात होती रहती थी जिससे देवकी को स्वयं शर्मा के बातों पर विश्वास हो गया। 

देवकी अपने जीजा शिव नेताम के साथ प्रोग्रेसिव पाईंट लालपुर न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर स्थित स्वयं शर्मा के ऑफिस में जाकर स्वयं शर्मा एवं प्रीति शर्मा से मिली। दोनों ने देवकी  को रेलवे विभाग में नौकरी लगाने का आश्वासन देकर 1.50 लाख रूपये की मांग पर  50,000 रू. नगदी प्रीति शर्मा को दी। 25 अप्रैल को देवकी फोन पे के माध्यम से प्रीति शर्मा के खाते में 40,000 रूपये ट्रांसफर की। प्रीति शर्मा एवं स्वयं शर्मा देवकी को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में रेल्वे विभाग में सुपरवाईजर के पद पर नौकरी लग जाएगी। उसके बाद दोनों, देवकी का फोन उठाना बंद कर ऑफिस में नहीं मिलते थे। 

रविवार  को देवकी ने पुन: दूसरे के फोन नंबर  से प फोन करने पर प्रीति शर्मा बोली कि पैसा वापस नहीं करूंगी जो करना है कर लो। इसी तरह स्वयं शर्मा एवं प्रीति शर्मा, देवचरण मानिकपुरी निवासी ग्राम देवझार अहिवारा दुर्ग सहित अन्य लगभग 20 लोगों को अलग - अगल विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर उनसे करोड़ो रूपये ठगे। सभी  प्रार्थियों की रिपोर्ट पर स्वयं शर्मा एवं प्रीति शर्मा के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में  धारा 420, 34 भादवि. का अपराध दर्ज कर तलाश शुरू की।सभी  पीडि़तों से विस्तृत पूछताछ,मुखबीर लगा कर भीष्म नारायण शर्मा उर्फ स्वयं शर्मा एवं धनेश्वरी वर्मा उर्फ प्रीति शर्मा को पकडक़र पूछताछ करने पर दोनों ने खमतराई रायपुर निवासी श्याम सुंदर राव जो शिक्षा विभाग रायपुर का बर्खास्त कर्मी है, के कहने पर उसके साथ मिलकर लोगों को अपने झांसे में लेकर नौकरी लगाने के नाम पर लगभग 02 दर्जन लोगों से करोड़ो रूपये ठगी करना स्वीकार किया। इनकी सूचना पर  श्याम सुंदर राव को भी पकड़ा गया। 


अन्य पोस्ट