रायपुर
एक लाख के गांजे के साथ एक गिरफ्तार
03-Sep-2024 2:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 सितंबर। फाफाडीह चौक के पास पांच किलो गांजे के साथ एक युवक पकड़ा गया ।गंज पुलिस ने धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट के तहत गांजा जब्त कर युवक को रिमांड पर जेल भेजा। सोमवार को मुखबीर से मिली सूचना पर सूचना प्राप्त हुई कि कचहरी चौकमें बस से उतर कर एक लडक़ा उम्र करीब 20-22 साल का गांजा लेकर रेल्वे स्टेशन की ओर आ रहा है। इस पर फाफाडीह चौक के पास युवक को पकड़ा । पुछताछ पर उसने अपना नाम विनय कुमार 20 साल निवासी ग्राम लतिया थाना चौरी जिला भदोही उत्तरप्रदेश बताया। थाना गंज पुलिस टीम द्वारा उसके पास रखे काला भूरा कलर की पीठू की तलाशी लेने पर पीट्दू के अंदर एक पैकेट खाखी कलर की सेलोटेप से लपटा पैकेट में गांजा मिला।इसका कुल वजन 5 किलो 340 ग्राम गांजा कीमत लगभग 1,00.000/- रूपए जप्त किया गया ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे