रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 सितंबर। देखकर हंसने मात्र से गुस्साए दो लोगों ने एक नाबालिग की पिटाई कर दी। वहीं दो युवतियां भी आपस में भिड़ गई। पुलिस ने प्रार्थियों की रिपोर्ट पर मामले दर्ज कर लिए है।
सोमवार दोपहर खूब लाल धृतलहरे और साथी को देख एक नाबालिग( 17) हंसने लगा। यह देख गुस्से से तमतमाए दोनों ने उस बालक की बेदम पिटाई कर दी। बालक ने आरंग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । गोबरा नवापारा के यादव पारा में रविवार रात हेमा साहू,जीवराखन वर्मा ने लीना कोसरे के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। खरोरा के घोरभट्टी नाला के पास भूपेंद्र भारती (32) के साथ मनोज धृतलहरे व एक साथी ने गाली गलौज मारपीट की । और उसका मोबाइल पटक कर तोड़ दिया। यह मारपीट सोमवार शाम हुई। भूपेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
शहर के पंडरी इलाके में मनोज किराना स्टोर्स को पास पुराने विवाद पर अजय यादव ने भावेश पांडे (37) के साथ गाली गलौज मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। ?भावेश ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। मोवा शराब दुकान परिसर में दीपक साहू ने राजकुमार यादव (44)से उधारी पैसा वापस करने को लेकर गाली गलौज मारपीट की। इन सभी मामलों की पुलिस धारा 296,115-2,351-2,324-4,352-2 और 3-5 बीएनएस के तहत दर्ज कर लिया है।