रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 सितंबर। एक अवदाब पूर्वी विदर्भ और उससे लगे तेलंगाना के ऊपर स्थित है तथा यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए विदर्भ को पार करके, कमजोर होकर एक चिन्हित निम्न दाब के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, रायसेन, छिंदवाड़ा, अवदाब के केंद्र, मछलीपट्टनम और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व- मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक विंड शियर जोन 20 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में 5 सितंबर से मानसून की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना बन रही है।
बीती रात कोंडागांव में सर्वाधिक 18.8 मिमी दर्ज की गई। जबकि बीजापुर में 16, बालोद में 17, मोहला-मानपुर में 15, मिमी बारिश हुई। रायपुर में मात्र 1.4 मिमी वहीं मुंगेली, बेमेतरा, बलौदाबाजार, सक्ती, सरगुजा, नारायणपुर में बादल रूठे रहे।
इधर राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द् के मुताबिक एक जून से अब तक राज्य में 928.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इसी अवधि में बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1950.0 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 500.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की
गयी है।