रायपुर

गाय के साथ दुष्कर्म अधेड़ गिरफ्तार, बाइक से आया था, नंबर से पकड़ाया
03-Sep-2024 2:08 PM
गाय के साथ दुष्कर्म अधेड़ गिरफ्तार, बाइक से आया था, नंबर से पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 सितंबर।
सोमवार तडक़े गाय के साथ दुष्कर्म करने वाले अधेड़ को पुरानी बस्ती पुलिस ने धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

अनमोल शर्मा  (27) वर्ष निवासी मकान नंबर 5001 हनुमान वाटिका भाठागांव ने  थाना पुरानी बस्ती में इस घटना की  रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक  30 अगस्त को अपने घर के हाल में पढ़ाई कर रही थी। उनके परिजन सो गए थे उनके घर में लगे सी सी टी वी कैमरा चालू था। रात के चौथे पहर में 03.50 बजे से 03.55 के मध्य सीसीटीवी की स्क्रिन में देखी कि घर के सामने में एक अधेड़ उम्र का आदमी एक गाय सफेद रंग के साथ दुष्कृत्य कर रहा था। यह देखकर अनमोल  ने अपने पिता मां भाई को जगा कर बताई वह लोग भी सीसीटीवी कैमरा में उक्त कृत्य को देखा। पिता और भाई घर के बाहर जाकर उक्त आदमी को आवाज दी तो वह वहां से भाग गया। 

इस रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति  के विरुद्ध मामला दर्ज कर  आरोपी की तलाश  के लिए घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज चेक किया। जिसमें आरोपी के मोटरसाइकिल के नंबर से आरोपी-आशीष मिश्रा पिता स्वर्गीय राम अनुज मिश्रा उम्र 53 वर्ष निवासी अवधपुरी कॉलोनी सेक्टर 2 भाटागांव शिखर अपार्टमेंट मकान नंबर 151 थाना सुपेला की तलाश कर गिरफ्तार किया गया।
 


अन्य पोस्ट