रायपुर
रहवासियों ने कल ही आशंका जताई थी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 सितंबर। रविवार, सोमवार के बाद आज तडक़े शहर में फिर चाकूबाजी हुई। देवपुरी सब्जी मंडी के पास सब्जी लेने जा रहे माल वाहक टाटा छोटा हाथी के ड्राइवर पर चाकू से हमला किया। और ये अज्ञात बदमाश छोटा हाथी लूट कर फरार हो गए। कुछ दूर जाकर बदमाश वाहन को डिवाइडर पर छोडक़र फरार हो गए। मालवाहक के ड्राइवर का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारीहै।सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। बदमाश बाइक में वहां पहुंचे थे। यह घटना मंगलवार तडक़े हुई। टिकरापारा पुलिस तलाश कर रही है।
यहां बता दें कि सोमवार को इलाके के वर्धमान सोसायटी के लोगों ने सब्जी मंडी को पास प्रदर्शन किया था। वे सब्जी वाहक गाडिय़ों के ड्राइवर कंडक्टर के बीच विवाद मारपीट के चलते इलाके की शांति व्यवस्था भंग होने और रहवासियों में अनहोनी का भय बने रहने की शिकायत कर रहे थे । और आज तडक़े यह वारदात हो गई ।