रायपुर

बघेल निवास में पोला तीज
02-Sep-2024 4:59 PM
बघेल निवास में पोला तीज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 सितंबर।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास पर तीजा-पोरा का त्यौहार मनाया गया। इस मौके पर सोमवार को उनके निवास पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला नेत्रियां भी मौजूद थीं। 
पूर्व सीएम के निवास पर कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, अल्का लाम्बा और रागिनी नायक भी मौजूद थी। तीनों विशेष रूप से पूर्व सीएम के यहां कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। इस मौके पर नाच-गाने में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की। सांसद ज्योत्सना महंत, राज्यसभा की सदस्य श्रीमती फूलोदेवी नेताम, पूर्व मंत्री अनिला भेडिय़ा और महिला कांग्रेस के कई पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पूर्व सीएम और परिवार ने महिला नेत्रियों का स्वागत किया। 


अन्य पोस्ट