रायपुर

स्वामी निरंजन देव महाराज का 28 वॉ आराधना महोत्सव
02-Sep-2024 4:28 PM
स्वामी निरंजन देव महाराज का 28 वॉ आराधना महोत्सव

रायपुर, 2 सितंबर।  गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज के पावन सानिध्य में पुरी पीठ के 144 वे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निरंजन देव तीर्थ जी महाभाग का 28 वॉ निर्वाण आराधना महोत्सव गोवर्धन मठ पुरी पीठ में 4 सितंबर को उत्सव पूर्वक मनाया जाएगा। तथा देश के विभिन्न प्रांतो में धर्म संघ पीठ परिषद आदित्य वाहिनी आनंद वाहिनी के तत्वाधान में दिव्य सत्संग संगोष्ठी सभा तथा पूजन आराधना भजन संकीर्तन सुंदरकांड पाठ हनुमान चालीसा पाठ का कार्यक्रम वैदिक विद्वानों के सानिध्य में समस्त सनातन धर्म प्रेमी भक्तवृंदों के साथ  कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। 
 


अन्य पोस्ट