रायपुर

सड्ढू एक होटल में बड़ी मात्रा में मप्र की शराब जब्त, एक गिरफ्तार
02-Sep-2024 4:28 PM
सड्ढू एक होटल में बड़ी मात्रा में मप्र की शराब जब्त, एक गिरफ्तार

रायपुर, 2 सितंबर। विधानसभा रोड पर होटल रॉयल कैसल में बड़ी मात्रा में शराब मिलने की खबर पर विधानसभा पुलिस ने कल रात दबिश दी। यह शराब मप्र में बनी बताई जा रही है। सड्ढू स्थित इस होटल में पहले भी शराब को लेकर कार्रवाई हो चुकी है। विस पुलिस ने कार्रवाई होने पर पूरी जानकारी देने की बात कही है। लेकिन पुलिस कार्रवाई को लेकर तरह तरह की चर्चाएं भी हो रही है। इस मामले में बार मालिक मंदिप सिंह बग्गा पर कार्रवाई की है व लाखों की शराब जब्त किया। 
 


अन्य पोस्ट