रायपुर
नशीले स्पास्मो टेबलेट के साथ एक गिरफ्तार
02-Sep-2024 4:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 सितंबर। कुकुरबेड़ा स्थित सामुदायिक भवन पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ एक युवक को सरस्वती नगर पुलिस ने पकड़ा। उससे 864 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो कीमत 20 हजार जब्त किए गए। पुलिस, आरोपी को सप्लाई करने वाले और खरीदारों की पतासाजी कर रही है। आरोपी मनीष चंद्राकर (32) सामुदायिक भवन के पास कूकुरबेडा के पास रहता है और ये टेबलेट वह घर में रखा था। मनीष के विरूद्ध धारा 22(ग), 29 नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे