रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 सितंबर। शहर में लुटेरे बैखौफ से हो गए हैं।शहर में दूसरे दिन भी लूट की वारदाते हुई। पहली घटना अतिसुरक्षित सिविल लाइंस इलाके में हुई। वारदात का तरीका गुढिय़ारी में हुई लुट जैसा ही है। लुटेरे सवारी बनकर राजातालाब जाने के लिए ई रिक्शा में सवार हुए।और फिर ई रिक्शा चालक से जमकर मारपीट कर मोबाइल फोन, नगदी समेत ई-रिक्शा लूटकर हुए फरार हो गए । यह लूट सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई। इस पूरे इलाके को अति सुरक्षित माना जाता है। सीएम हाउस,अफसरों और जज निवास, यहां तक कि पुलिस कंट्रोल रूम होने से पग पग पर पुलिस नजर आती है। उस इलाके में लूट सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देती है। दूसरी घटना डीडी नगर इलाके में हुई। ऱविवार रात तीन युवकों ने शक्ति काप्लेक्स रोहिणीपुरम के पास गोपाल सागर (29)नाम को युवक को रोका। और ढंग से नहीं चला रहे हो कहकर राह चलते बेदम पिटाई कर लुटेरे गोपाल की स्कूटी सीजी 04 डीके 9195 लूटकर भाग निकले। गोपाल, गोलबाजार इलाके का निवासी है । पुलिस ने गोपाल की रिपोर्ट पर 3 अज्ञात आरोपियो के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पड़ताल कर रही है।