रायपुर

चार कॉलोनियों के रहवासियों का विरोध एक बिल्डर से परेशान, तो दूसरे प्रशासन से
02-Sep-2024 4:22 PM
चार कॉलोनियों के रहवासियों का विरोध एक बिल्डर से परेशान, तो दूसरे प्रशासन से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 सितंबर। निजी बिल्डर बुकिंग के समय तो ढेरों सुविधाओं का वादा करते हैं लेकिन बाद में रहवासियों को धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर किया जाता है। ऐसी ही लिखित वादों से वंचित मारूति लाइफस्टाइल के 350 रहवासी अपने हक को लिए दो दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

कोटा स्थित मारूति लाइफस्टाइल के क्लब परासियो रहवासियों का कहना है कि हाउस बुकिंग के समय 2-3 लाख रूपए और हर माह 12-1200 रूपए मेंटेनेंस,मेंबरशिप चार्जेस लेने के बावजूद कोई सुविधा नहीं दी जा रही। रहवासी संघ के सचिव गोपाल सामंतो ने बताया कि रहवासियों के लिए परासियो क्लब में कोई समय नहीं दिया गया है। इससे उनके बच्चे खेल और स्विमिंग की सुविधा से वंचित हैं। वहीं मैनेजमेंट और बिल्डर,बाहरी लोगों के लिए क्लब में टूर्नामेंट, व अन्य कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दे रहे हैं। सामंतो ने कहा कि हमारा किसी से कोई विरोध नहीं है, हम केवल सुविधाएं और क्लब की सुविधा चाहते हैं। हमने कई बार बिल्डर से शिकायत की और मांग करने पर बिल्डर डेवलपर के कर्मियों द्वारा धमकाया जा रहा है, सुविधा देने के बजाए। सामंतो ने बताया कि रहवासी एसपी से मिलकर शिकायत करने जा रहे हैं। 

वहीं दूसरी ओर मारूति लाइफस्टाइल के एक डायरेक्टर अरूण सिंघानिया ने कहा कि हमने 2017 में रजिस्ट्री को समय वादे अनुरूप सभी सुविधाएं दे रहे हैं। आज तक किसी भी रहवासी ने कोई शिकायत और मांग नहीं  नहीं की। हमने रहवासियों के लिए क्लब का समय तय कर रखा है। हाल में आए एक रहवासी के द्वारा 8-10 असामाजिक तत्वों की मदद लेकर नेतागिरी की जा रही है। डायरेक्टर आनंद सिंघानिया रहवासियों के साथ संपर्क और चर्चा कर रहे हैं।

श्रीराम थोक सब्जी मंडी डूमरतराई के बाहर स्थानीय रहवासी प्रदर्शन पर उतर आए। पुरूषों के साथ महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हुए। ये सभी प्रशासन विरोध में नारे बाजी करते रहे। वर्धमान नगर के  रहवासी कॉलोनी के रास्ते पर अवैध पार्किंग, अवैध कब्ज़ा और सडक़ किनारे सड़ी गली सब्जियां फेकने से हो रही गंदगी से परेशान हैं। हाथों में पोस्टर लिए ये लोग नगर निगम के विरोध में नारे लगा रहे । इनका कहना है कि सुबह 4 बजे से दोपहर 12-1बजे तक सब्जियों से भरे ट्रक, मेटाडोर, छोटा हाथी, आटो वर्धमान नगर से लेकर हिमालयीन हाइट्स तक अवैध रूप से पार्क किए जाते हैं । और सड़ी गली सब्जियों फेंके जाने से उनकी बदबू किसी ट्रेचिंग ग्राउंड से अधिक बदबू आती है। इससे इलाके के लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। इनके ड्राइवर कंडक्टर वहीं अवैध रूप से शराब,गांजा आदि पीकर प्रदूषण फैलाते है। और आपसी मारपीट कर अशांति फैलाते है। इससे लोगों खासकर महिलाओं की सुरक्षा पर हमेशा खतरा डर बना रहता है।

रहवासियों ने कलेक्टर के नाम पत्र भी लिखा है । इसमें कहा है कि अव्यवस्थित वाहन पार्किंग के कारण वर्धमान नगर कॉलोनी के स्कूली बच्चों तथा महिलाओं को आने-जाने में कई दिक्कतों का सामना करना पडता है। इस अवैध पार्किंग की वजह से कई स्कूलों के बस बच्चों को ले जाने के लिये कॉलोनी नहीं आना चाहते है। थोक सब्जी विक्रेता और वाहन चालक सड़े-गले सब्जियों को कालोनी जाने वाली सडक़ किनारे फेंक कर चले जाते है। जिस कारण गंदगी फैलते है, और अत्याधिक दुर्गंध आती है। सब्जी वाहनों के  चालक, परिचालक एवं कामगार मजदुर खुलेआम घुम्रपान, गांजा सिगरेट एवं शराब का सेवन करते रहते है। और इन लोगों के द्वारा कहीं पर भी खड़े होकर पेशाब किया जाता है। इस कारण से आस-पास के कॉलोनीवासियों- बड़े बुजूर्ग, महिलाएं, स्कूली बच्चों एवं आम राहगिरों को रोड पर आने-जाने में असुविधा और बदबू से परेशानी होती रहती है। इसकी पूर्व भी आपके कार्यालय एसएसपी, एएसपी यातायात, आयुक्त निगम और  जोन कमिश्नर कायर्यालय अमलीडीह को भी लिखित शिकायत किया जा चुका है। किन्तु आज पर्यन्त तक कोई भी समुचित/ठोस कार्यवाही नहीं की गयी।

 


अन्य पोस्ट