रायपुर

रात कैफे पर पुलिस कार्रवाई वायरल वीडियो उंगली उठा रहा
01-Sep-2024 4:49 PM
रात कैफे पर पुलिस कार्रवाई  वायरल वीडियो उंगली उठा रहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 सितंबर। 
शहर पुलिस ने कल रात एक कैफे पर कार्रवाई की। उस पर आरोप लग रहे हैं कि बंद हो चुके एफआईटीबी कैफे को खुलवाकर कार्यवाही की गई। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी वायरल है। इसे देख कर सच्चाई से वाकिफ हुआ जा सकता है। पुलिस की हिदायत के मुताबिक यह कैफे आधी रात बाद से पहले  11.30 बजे बंद हो चुका था। वीडियो फूटेज में रात के 11.42 बजे  आधा दर्जन से अधिक पुलिस जवान पहुंचे और कार्रवाई करते दिख रहे हैं । 
 देर रात तक खुले रहने वाले कैफे पर पुलिस छापे मारी कर वहां के मैनेजर,वेटर, बैरे को धरपकड़ करती है लेकिन उनके मालिक संचालक पर कार्रवाई से ठिठकती है। कल रात भी ऐसी ही कार्रवाई की गई।
 


अन्य पोस्ट