रायपुर

चुनाव आयोग के निष्पक्षता पर प्रश्न चिन्ह-आप
01-Sep-2024 4:48 PM
चुनाव आयोग के निष्पक्षता  पर प्रश्न चिन्ह-आप

रायपुर , 1 सितम्बर।  आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में हरियाणा में चुनाव की घोषणा व चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद भाजपा के इशारे पर राज्य के निर्वाचन अधिकारी को बदलने की निंदा की है। इ
स कार्यवाही का दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कड़ी निंदा करते हुए चुनाव आयोग के निष्पक्षता पर प्रश्न चिन्ह लगाया है। आप पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, कर्मचारी विंग प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने चुनाव की घोषणा के बाद बिना किसी गंभीर आरोप के चुनाव अधिकारी को बदलना चुनाव आयोग के निष्पक्षता पर प्रश्न चिन्ह लगता ही है, तो दूसरी ओर हरियाणा की जनता ने बदलाव का मूड बना लिया है,इसलिए भी चुनाव अधिकारी को बदला गया है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा चुनाव अधिकारी बदलने का स्वागत करना है।

हरियाणा में चुनाव अधिकारी बदलने का विरोध करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, प्रदेश महासचिव वदूद आलम, प्रदेश संगठन महामंत्री जसवीर सिंह, उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, प्रियंका शुक्ला, देवलाल नरेटी,ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना बिसेन, अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा झा आदि ने निंदा की है।
 


अन्य पोस्ट