रायपुर

बकायादारों से 15.54 लाख रूपये टैक्स वसूला निगम ने
01-Sep-2024 4:10 PM
बकायादारों से 15.54 लाख  रूपये टैक्स वसूला निगम ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 सितंबर।
नगर निगम जोन  7  राजस्व विभाग की टीम ने टैक्स  बकायादारों की दुकानों  में नोटिस जारी कर बकाया नहीं देने पर सीलबंद किया। जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के निर्देश पर सहायक राजस्व अधिकारी अमरनाथ साहू के नेतृत्व में  कड़ी कार्यवाही स्थल पर की गयी।

वार्ड 23 के डिफॉडेल इंग्लिश स्कूल ,वार्ड 25 के केसरी बाई से 148301 रूपये, अनिल कुमार से 48550 रूपये, ममता अग्रवाल से 19167 रूपये, वार्ड 38 में कीर्ति कॉन्ट्रेक्शन से 298722 रूपये, नंदकिशोर से 65000 रूपये, अग्रवाल पब्लिक स्कूल से 195472 रूपये, रामावतार अग्रवाल से 308309 रूपये, अभिजीत दास से 39639 रूपये, पवन  टाटेड से 454 000 रूपये, प्रमित नियोगी से 159150 रूपये तथा वार्ड 39 के समता कॉलोनी में सीताराम डीडवानिया से 226823 रूपये कार्यवाही के दौरान बकाया राजस्व के रूप में प्राप्त हुए।
 


अन्य पोस्ट