रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 सितंबर। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने रायपुर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गो का सौंदर्यीकरण कार्यों का सतत निरीक्षण कर रहे । आज उन्होने अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल, और अभियंताओं के साथ फुण्डहर चौक में हो रहे लैंड स्केपिंग को देखा। यह सौंदर्यीकरण सीएसआर मद से हीरा ग्रुप द्वारा करवाया जा रहा है।
आयुक्त ने अधिकारियों को फुण्डहर चौक को राजधानी शहर रायपुर का सबसे सुन्दर पॉइंट बनाने के निर्देश दिए हैँ, जिससे व्हीआईपी मार्ग से प्रतिदिन निकलने वाले सैकड़ों नागरिकों को यहाँ से निकलने पर सुन्दर वातावरण प्राप्त हो। आयुक्त ने पचपेड़ीनाका चौक से शदाणी दरबार तक मार्ग विभाजक का सौंदर्यीकरण कार्य एमएमआई हॉस्पिटल प्रबंधन की सहभागिता से शीघ्र करवाने के निर्देश दिए। इसके तहत शीघ्र उक्त मार्ग विभाजक की पेंटिंग, ग्रिल की पेंटिंग कर उसका सौंदर्य निखारने का कार्यसामाजिक सहभागिता के माध्यम से किया जायेगा। श्री मिश्रा ने देवपुरी चौक को भी सुन्दर तरीके से व्यवस्थित करवाने कहा।