रायपुर

दो किलो अफीम के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार
01-Sep-2024 4:05 PM
दो किलो अफीम  के साथ पंजाब का  युवक गिरफ्तार

रायपुर, 1 सितंबर। अफीम के साथ पंजाब निवासी  कुलजिन्दर सिंह को सिविल लाइंस पुलिस ने  एक्प्रेसवे  पंडरी के  पास पकड़ा। कुलजिंदर 49 वर्ष मूलत: ग्राम कल्लू सोहना, थाना कादिया, गुरदासपुर पंजाब और  रायपुर में गुरूद्वारा के पीछे, टावर वाला मकान श्यामनगर  में रहता है। उससे 2.106 किलोग्राम अफीम एक्टिवासीजी 04 पी.एस. 5109 जब्त  किया गया है। वह अफीम बेचने ग्राहक ढूंढ रहा था। पुलिस ने इनकी कुल कीमत  32,13,340/- रूपए बताई है।सिविल लाईन थाने में  धारा 18(बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत  कार्यवाही की गई।
 


अन्य पोस्ट