रायपुर

शराब दुकान की लाइन में खड़े व्यक्ति को ब्लेड मार नगदी लूटने वाला गिरफ्तार
01-Sep-2024 4:03 PM
शराब दुकान की लाइन में  खड़े व्यक्ति को ब्लेड मार नगदी लूटने वाला गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 सितंबर। 
सर्जिकल ब्लेड से वार कर लूटने वाले आरोपी शेर सिंग उर्फ शेरा गिरफ्तार किया गया है।   उमेश्वर चौहान ने देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह पगारिया काम्पलेक्स पंडरी में गार्ड ड्युटी का काम करता है।  गुरूवार को रात 9.30 बजे पंडरी शराब दुकान  गया था। उसी दौरान एक युवक भी शराब लेने के लिए खड़ा था। वह एक व्यक्ति को अपने पास रखे धारदार वस्तु दिखाते हुए उसके साथ मारपीट कर पैसा दे वरना मार दुंगा बोलकर धमकी देते हुए उसके पेट में दाहिने तरफ मार हाथ में रखे पैसे को लूट लिया।  उमेश्वर के विरोध करने पर उस युवक ने  उस पर भी धारदार वस्तु से चोट पहुंचा कर वहां से फरार हो गया। उमेश्वर की रिपोर्ट पर  देवेन्द्र नगर में धारा 308(5), 311 बी.एन.एस का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। 

पुलिस  घटना स्थल और  उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज देखे। मुखबीर की मदद से भी सिविल लाईन निवासी शेर सिंग उर्फ शेरा 24 साल निवासी ताजनगर पुलिस चौकी के पास पंडरी के शामिल होने की जानकारी मिलने पर उसे पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ में उसने घटना स्वीकार किया गया। उसे गिरफ्तार कर लूट की रकम, धारदार  सर्जिकल ब्लेड जप्त किया गया ।
 


अन्य पोस्ट