रायपुर
धरसींवा (रायपुर), 31 अगस्त। शासकीय पंडित श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय धरसींवा के हिंदी विभाग में हर वर्ष की तरह इस सत्र के लिए हिंदी साहित्य परिषद एवं छत्तीसगढ़ी भाखा क्लब का गठन किया गया। गठन के अवसर पर हिंदी के विभागाध्यक्ष डॉ. सी.एल.साहू ने परिषद व क्लब के नवमनोनित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्बोधित करते हुए बताया कि परिषद का मुख्य कार्य हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं साहित्यिक गतिविधियों के संचालन में विभाग तथा महाविद्यालय में सहयोग प्रदान करना है।
छत्तीसगढ़ी भाखा क्लब पूरे छत्तीसगढ़ में सिर्फ धरसींवा महाविद्यालय में ही संचालित है।जिसके संस्थापक डॉ सी.एल.साहू तथा संरक्षक प्राचार्य डॉ. शबनूर सिद्दीकी हैं।इस क्लब के माध्यम से पूरे वर्षभर छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य तीज त्योहार, खानपान रीति-रिवाज और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही छात्र-छात्राओं के मन में अपनी सभ्यता और संस्कृत को लेकर जो हीनता का बोध है उसे दूर करने का प्रयास किया जाता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने हिंदी और छत्तीसगढ़ी के समानांतर विकास के प्रयास की प्रशंसा करते हुए हिंदी विभाग को बधाई दी।