रायपुर

ईई दीवान का खैरागढ़ तबादला
31-Aug-2024 4:50 PM
ईई दीवान का खैरागढ़ तबादला

रायपुर, 31 अगस्त। पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री पी.एस.दीवान को खैरागढ़ तबादला किया गया है। इसके अलावा कुछ एसडीओ को प्रभारी कार्यपालन यंत्री बनाए जाने की चर्चा है। 
दीवान प्रमुख अभियंता कार्यालय में पदस्थ थे। खैरागढ़ में कार्यपालन यंत्री का पद खाली था, लिहाजा उनकी पोस्टिंग की गई है। विभाग में यह भी चर्चा है कि कुछ एसडीओ को प्रभारी कार्यपालन यंत्री बनाकर भेजा जा सकता है। जल्द ही इसको लेकर आदेश की संभावना जताई जा रही है। 

 


अन्य पोस्ट