रायपुर
रायपुर, 31अगस्त। थाना पुरानीबस्ती के डॉयल 112 के टाइगर 2 में तैनात आरक्षक प्रकाश ओगरे एवं टाइगर 3 में पदस्थ आरक्षक प्रमेश देवागंन को एसएसपी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर, रक्षित केन्द्र में अटैच किया है। दोनों पर अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान निर्धारित वर्दी में अवैध शराब बिक्री में संदिग्ध संलिप्तता व आचरण प्रदर्शित करने की शिकायत और जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। परिणामस्वरूप उपरोक्त दोनों आरक्षकों को थाना विधानसभा में दिनांक 14 अगस्त को रात्रिकालीन डियूटी में तैनात हवलदार देवानंद वर्मा को भी निलंबित किया गया है। वर्मा ने डियूटी के दौरान रात में ग्राम दोंदेकला में घटित घटना और अवैध शराब विक्रय से जुड़े आरोपियों के विरूद्ध शिथिल कार्यवाही करते हुये, अपने कर्तव्यों का समुचित ढंग से निर्वहन न कर घोर लापरवाही बरती है।